राष्ट्रीय महाभियान: 2050 तक विश्व हैप्पीनेस इंडेक्स में प्रथम स्थान!

हमारे बारे में: विज़न भारत 2050

जेवीएसओयूपी फाउंडेशन (JVSOUP Foundation) द्वारा संचालित

अभियान की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य

कोई भी परिवार, समाज अथवा देश तभी प्रगति करता है जब अधिकतर व्यक्ति स्वस्थ और प्रसन्न हों। वर्तमान में भारत विश्व हैप्पीनेस इंडेक्स में 116वें स्थान पर है। हमारा दृढ़ संकल्प है कि वर्ष 2050 तक भारत विश्व हैप्पीनेस इंडेक्स में पहले स्थान पर पहुँचे।

भारत की वर्तमान 150 करोड़ की जनसंख्या में से लगभग 65% आबादी 30 वर्ष तक की आयु की है। यही युवा अगले 25 वर्षों में देश के प्रशासनिक, व्यावसायिक, सामाजिक, औद्योगिक और राजनैतिक क्षेत्रों का नेतृत्व करेंगे। यदि इन युवाओं को सही मार्गदर्शन, अनुशासित आदतें और उचित दिशा मिल जाए, तो वे स्वयं को, अपने परिवार को और संपूर्ण देश को विश्व गुरु बना सकते हैं।

मॉडर्न गुरुकुल

प्राचीन भारतीय गुरुकुल परंपरा के अनुशासन और आधुनिक तकनीक का ऐसा संगम, जहाँ प्रतिदिन मात्र 30 मिनट में जीवन प्रबंधन की साधना सिखाई जाती है।

100% निःशुल्क सेवा

यह अभियान किसी भी प्रकार के व्यावसायिक लाभ से मुक्त है। 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के लिए यह पूर्णतः निःशुल्क संचालित होता है।

सर्वांगीण विकास

शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, चारित्रिक और आर्थिक—पाँचों आयामों में देश के शीर्ष विशेषज्ञों के सहयोग से युवाओं का समग्र रूपांतरण।

जेवीएसओयूपी फाउंडेशन (JVSOUP Foundation)

हम समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, योग विशेषज्ञों और विचारकों का एक समूह हैं जो भारत को 2050 तक विश्व के सर्वोच्च पायदान पर देखने के संकल्प के साथ कार्यरत हैं।

+91-9412296121
www.visionbharat2050.com
व्हाट्सएप कॉल करें